फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर में घुसी बाइक टिर्री, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर में घुसी बाइक टिर्री, बच्चे की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मुहर्रम के लिए दिल्ली से सादाबाद लौट रहे परिवार की बाइक टिर्री बुधवार दोपहर देहली गेट के हाईवे बाईपास स्थित ऐलाना मीट फैक्ट्री के सामने डिवाइडर में जा घुसी। टिर्री सवार पांच साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सहित दो महिलाएं जख्मी हो गईं। इनमें मां की हालत नाजुक बनी हुई है।

हाथरस के कस्बा सादाबाद निवासी फकीरा दिल्ली में रहकर परिवार सहित मजदूरी करता है। वह मुहर्रम को लेकर परिवार के साथ अपनी बाइक में सामान लादने वाली जुगाड़ टिर्री लेकर सादाबाद लौट रहा था। टिर्री में उसकी पत्नी अंगूरी देवी के अलावा पांच साल का बेटा असलम, परिवार की दूसरी महिला नेहनी देवी व दो अन्य बच्चे सवार थे। फकीरा टिर्री चला रहा था। ऐलाना मीट फैक्ट्री के सामने अचानक टिर्री डिवाइडर में जा घुसी। दुर्घटना इस कदर जबरदस्त थी कि असलम की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंगूरी व नेहनी जख्मी हो गईं। खबर पर इलाका पुलिस पहुंच गई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल से महिलाओं को मेडिकल भेज दिया गया। यहां से शाम को अंगूरी को नाजुक हालत में दिल्ली रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इधर, सूचना पर सादाबाद से अन्य परिजन भी यहां पहुंच गए थे। एसओ देहली गेट के अनुसार बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें