फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉक्टर पर मुकदमे से फिर गरमाया डीएस कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉक्टर पर मुकदमे से फिर गरमाया डीएस कॉलेज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़। डीएस डिग्री कॉलेज में बुधवार को बवाल के बाद गुरुवार को शिक्षण कार्य तो हुआ लेकिन दोनों पक्षों के समर्थन में लामबंदी शुरू हो गई। चीफ प्रॉक्टर पर मुकदमे के बाद राजनीति गरमा रही है। इसी वजह से कॉलेज व स्थानीय प्रशासन इसे लेकर चिंतित रहा कि बुधवार की घटना के बाद अब फिर किसी बात पर नया बखेड़ा न खड़ा हो जाए। इसके चलते एहतियातन फोर्स तैनात रहा। इस मामले में एक तरफ जहां क्षत्रिय महासभा एबीवीपी के विरोध में खड़ी हो गई है। वहीं शिक्षकों ने प्राचार्य से अनुरोध किया है कि वह अपने स्तर से इस मामले में कार्रवाई करें, वरना 20 सितंबर के बाद वह खुद रणनीति बनाएंगे और आंदोलन करेंगे। वहीं, भाजपा-सपा पहले ही आमने-सामने हैं। बता दें कि एक साल पहले भी कालेज में कुछ इसी तरह का विवाद खुड़ा हुआ था।

बुधवार को डीएस डिग्री कॉलेज में हुए बवाल में एबीवीपी के संगठन मंत्री की तहरीर में चीफ प्रॉक्टर पर सपा छात्र सभा के नेताओं को उकसाने व संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी बात पर शिक्षकों में काफी आक्रोश है। महाविद्यालय शिक्षक संघ ने इसे लेकर बैठक की और रणनीति बनाई। इधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने एसएसपी से मुलाकात की। यहां कहा कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। महासभा ने इसके लिए अमित गोस्वामी, ब्रजेश कुमार, आदित्य पंडित, धीरज चौधरी, पंकज आर्या को जिम्मेदार बताया और कहा कि सीसीटीवी देखकर इन पर कार्रवाई की जाए, नहीं तो क्षत्रिय समाज आंदोलन करेगा। उधर, सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, संदीप सिंह जादौन, नेम सिंह सोलंकी, जैकी ठाकुर, गुल्लेश तोमर, शीलू ठाकुर, विशांत प्रताप, संजीव सिंह, डैनी ठाकुर, विक्रांत जौहरी, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने डीएस की घटना पर जताई चिंता
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकुर मित्तल ने कहा, जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से एबीवीपी के कार्यकर्ता भगवा रंग पहनकर खुलेआम गुंडई कर रहे हैं। उन्होंने प्रॉक्टर ऑफिस पर लाठी डंडों व ज्वलनशील पदार्थ लेकर प्रॉक्टर, प्राचार्य पर जानलेवा हमले का विरोध किया। उधर, युवा कांग्रेस की बैठक रामघाट रोड स्थित कार्यालय पर युवा नेता कुंवर गौरांग देव चौहान के नेतृत्व में हुई। इसमें डीएस कॉलेज में हुई घटना की निंदा की गई।

प्रॉक्टर की पीएचडी डिग्री फर्जी : एबीवीपी
अचल ताल स्थित एबीवीपी कार्यालय पर हुई बैठक में नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की गई। परिषद के प्रदेश मंत्री योगेंद्र ने कहा कि घटना प्रॉक्टर की देन थी। पेट्रोल से आग लगाने की बात झूठी है। छात्र अपनी बाइक में पेट्रोल डालने जा रहा था, न कि आग लगाने के लिए। डंडे-लाठी की बात एकदम झूठी है। आरोप लगाया कि इनकी नियुक्ति में गड़बड़ी है। पीएचडी डिग्री फर्जी है। जांच के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र भेज दिया गया है। इस मौके पर विभाग संयोजक धीरज चौधरी, जिला संयोजक रोहित वार्ष्णेय, सह जिला संयोजक नानक राजपूत, अंकित शर्मा, शीटू चौधरी, मधुर माहेश्वरी, पंकज आर्य, अखिलेश गौतम, अमित गोस्वामी, राहुल सिंह, कुलदीप सिंह, तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़क पर उतरने का स्वागत : निशित
जापान हाउस स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक निशित शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सपा विधायक नफीस अहमद के बयान ‘अगर सपाई सड़क पर उतरे तो भाजपा को ठिकाना नहीं मिलेगा’ का जवाब दिया। निशित ने कहा कि अगर सपा सड़क पर समय से उतर गई होती, तो आज सत्ता नहीं गई होती और न ही ऐसे हवाई बयानों की आवश्यकता होती। सड़क पर उतरने का स्वागत है। इस मौके पर प्रतीक चौहान, लोकेश सोलंकी, चिराग सिंह, विवेक सिंह, राहुल सिंह, कुशाग्र शर्मा, योगेश अंकित, शशांक, संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें