फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बाब ए सैय्यद पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाब-ए-सैयद पर फायरिंग, सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़ा एक युवक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्वतंत्रता दिवस के दिन अलीगढ़ मुुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद पर फायरिंग कर बाइक सवार युवकों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों की सख्ती के कारण बाहरी युवक भाग खड़े हुए।

आपस में बाइक टकराने के बाद सड़क पर गिरे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि बाइक सवार युवक किसी संगठन से जुड़े हैं या ग्रुप बनाकर एएमयू की तरफ गए थे।
विज्ञापन


15 अगस्त काी सुबह 10-15 मोटरसाइकिल पर सवार युवक नारेबाजी एवं शोर करते हुए सर्किल की तरफ से बाब-ए-सैयद की ओर आगे बढ़े। चर्चा है कि ‘भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद एवं कश्मीर हमारा है’ आदि नारा लगा रहे युवक कैंपस के अंदर जाना चाहते थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। कुछ सुरक्षाकर्मी उनकी तरफ बढ़े तो बिना विलंब किये युवक दूसरी तरफ भाग खड़े हुए।

आरोप है कि युवकों ने जाते-जाते हवा में फायरिंग कर दी। भागने के क्रम में आपस में बाइक टकराने से एक युवक नीचे गिर गया जिसे सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया। पकड़े गये युवक का नाम नीशू कश्यम निवासी गांधीनगर बताया जा रहा है। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में सुरक्षा सहायक आजाद अहमद बाबू की ओर से थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस अधिकारियों को सौंपे गए हैं।

इधर घटना के बाद कैंपस में तरह-तरह की बातें हो रही है। किस संगठन के युवा थे, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है। कोई एबीवीपी एवं कोई हिंदू युवा वाहिनी की बात कर रहा है, लेकिन एबीवीपी एवं युवा वाहिनी के पदाधिकारी इस तरह की किसी सूचना से भी इंकार कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें