फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 201 करोड़ रुपये का आयकर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
201 करोड़ रुपये का आयकर मिला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आयकर रेंज अलीगढ़ के अंतर्गत आने वाले सात जिलों के 202 रईसों ने 200 करोड़ रुपये का काला धन इन्कम डिक्लरेशन स्कीम (आईडीएस 2016) में घोषित किया है।

औसतन एक आदमी ने लगभग एक करोड़ रुपये की अघोषित आय की घोषणा की है। जिससे आयकर विभाग को 90.90 करोड़ रुपये का बहुत मोटा कर मिल रहा है। 45 करोड़ रुपये का कर बीती 31 मार्च को मिल चुका है, बाकी 45 करोड़ रुपये आने वाले सितंबर माह के आखिर तक मिल जाएंगे। आयकर अलीगढ़ रेंज में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में कर की वसूली केवल एक स्कीम आईडीएस में हुई है।

ज्वाइंट कमिश्नर राधाकृष्ण ने बताया कि इसीलिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में सभी रिकार्ड तोड़ कर आयकर विभाग ने आईडीएस, टीडीएस और आयकर में 201.04 करोड़ रुपये की रिकार्ड वसूली की है, जो वित्तीय वर्ष 2015-16 के 82.09 करोड़ से तकरीबन 143 फीसदी ज्यादा है। अलीगढ़ रेंज में लगभग 1.56 लाख करदाता हैं, जिसमें लगभग 65 हजार अलीगढ़ जिले के हैं।
विज्ञापन


आईडीएस बनी मददगार

आईडीएस पहली जून 2016 को लागू हुई और 30 सितंबर 2016 को बंद हो गई थी। इस योजना में कुल घोषित आय पर 45 फीसदी का आयकर देना है। ये 45 फीसदी टैक्स तीन किस्तों में देना है। सितंबर 2016 की पहली किस्त में 25 फीसदी, 31 मार्च 2017 की दूसरी किस्त में 25 फीसदी कर लिया गया।

अब आगामी सितंबर 2017 में तीसरी किस्त का 50 फीसदी देय है। इसीलिए 200 करोड़ का कुल बना टैक्स लगभग 90 करोड़ रुपये है। जिसमें 45 करोड़ 31 मार्च को मिला है और बाकी 45 करोड़ सितंबर 2017 में मिलना है।

रन फार इन्कम टैक्स 24 जुलाई को

24 जुलाई को आयकर दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। अलीगढ़ रेंज में आने वाले सात जिले अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, कन्नौज, मैनपुरी, फीरोजाबाद के कार्यालयों में 23 जुलाई की शाम को रंगीन रोशनी की जाएगी।

24 जुलाई को सुबह रन फार इन्कम टैक्स दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करदाताओं को जागरूक किया जाएगा कि वो ईमानदारी से अपनी आय की घोषणा करके कर की अदायगी करें, जिससे देश की तरक्की में उनका भी अहम योगदान हो।
विज्ञापन


अलीगढ़ रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर राधाकृष्ण ने बताया कि सीए एसोएिशन के अध्यक्ष अवन कुमार सिंह, उनकी टीम के सीए सदस्य, इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सहित उनकी टीम के सदस्य इस आयोजन में सहयोगी हैं। अलीगढ़ के मैरिस रोड कार्यालय पर 24 जुलाई की सुबह 6 बजे से जागरूकता दौड़ और इसके बाद दोपहर में गोष्ठी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें