फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को लेने के लिए रवाना की गईं रोडवेज की 15 बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड में बैठती सवारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन के चलते अब हाथरस डिपो की रोडवेज बसें कौशांबी बस स्टैंड तक ही जा रही हैं। यहां से 15 बसें प्रवासियों को लेने के लिए दिल्ली भेजी गई हैं। यह बसें वहां से प्रवासियों को लाकर पूर्वांचल के जिलों तक छोड़ेंगी। इधर, हाथरस रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद वहां से प्रवासियों की वापसी तेजी से चल रही है। प्रवासियों को वहां से लाने के लिए यहां की रोडवेज बसों को भी लगाया गया है। दिल्ली सील कर दी गई है तो ऐसे में यहां से 15 बसें कौशांबी बस स्टैंड पर गई हैं। यह बसें वहां से लोगों को पूर्वांचल के जिलों तक पहुंचाएंगी। इधर, यहां भी कुछ लोगों का दिल्ली से आना शुरू हो गया है। हालांकि प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें