फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पर चर्चा के बाद मतदान में भाग लेने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


चाय पर चर्चा के बाद कोल विधान सभा के गांव मूसेपुर जलाल, मिश्रीपुर में 14 दिन से चल रहे चुनाव बहिष्कार का पोस्टर हटा दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब चुनाव में भाग लेकर अपने बहुमूल्य मत का इस्तेमाल करेंगे।

कोल विधायक अनिल पाराशर एवं छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह शनिवार को गांव में पहुंचे और चाय पर चर्चा के साथ ग्रामीणों को समझाया। आग्रह किया कि पांच साल में एक बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ऐसे ही मत गंवाओ। राष्ट्रहित के लिए वोट करों। चाहे किसी भी दल को करो। उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी कोल एवं क्षेत्राधिकारी तृतीय तथा थाना प्रभारी क्वार्सी पहले गांव में जाकर ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया था लेकिन वह सहमत नहीं हुए थे। ठाकुर जयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह फौजी, राजेंद्र सिंह दादा, अजीत सिंह तोमर, कालीचरण तोमर, चरण सिंह तोमर, राज कुमार चच्चू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें