फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की आहट से विभाग चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू की आहट से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को उनके यहां आने वाले मरीजों में स्वाइन फ्लू संभावित मरीजों की मौजूदगी को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही इसकी जांच आदि के लिए किट और अन्य जरूरी दवाओं को अपने यहां रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ में अभी तक स्वाइन फ्लू का पुष्ट मरीज सामने नहीं आया है। लेकिन डाक्टर अपनी ओर से एहतियात बरत रहे हैं। यह सूअरों से फैलने वाला रोग है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग का फोकस उन इलाकों में ज्यादा है, जहां पर इनका पालन होता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी ओर से भी संभावित मरीजों को लेकर चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें