फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालकां पर चलेगा एडीए का चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में बगैर पार्किंग एवं मानकों के चल रहे होटलों पर विकास प्राधिकरण का चाबुक चलेगा। प्राधिकरण ने सभी होटल संचालकों को नोटिस पहले ही जारी कर दिए थे।

अब क्षेत्र वार अवर अभियंताओं को फाइलें थमाते हुए अधिशासी अभियंता ने मानक पूरे न करने वाले होटल संचालकों को फाइनल नोटिस देने के आदेश कर दिए हैं।

यह नोटिस 15 दिन के अंदर संचालकों तक पहुंच जाएंगे। सुधार न कराने वाले होटल संचालकों के विरुद्घ कार्रवाई होगी।

नियमानुसार होटल, रेस्टोरेंट एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खोले जाने के लिए प्राधिकरण तभी नक्शा पास करता है जब इन प्रतिष्ठानों के पास अपनी पार्किंग के इंतजाम हों, लेकिन सेटिंग के खेल के चलते महानगर के अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट एवं कामर्शियल कांप्लेक्स बगैर पार्किंग के चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते ग्राहकों के वाहन सड़कों पर इतनी बेतरतीबी से पार्क होते हैं कि जाम लग जाते हैं। यही नहीं इन प्रतिष्ठानों में फायर से बचाव समेत अन्य इंतजाम भी नहीं हैं।

यदि हैं भी तो आग लगने पर इन तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने की जगह नहीं है। समस्या से वाकिफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने हाल ही में होटल एवं रेस्टोरेंट स्वामियों को नोटिस जारी किये थे।
विज्ञापन


इसमें संचालकों से पार्किंग, आग से बचाव के इंतजाम समेत अन्य नियमों का पालन करने एवं नियमानुसार इंतजामात करने को कहा गया था।

अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने स्वीकार किया कि इस मामले में सभी होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की फाइलें संबंधित जेई को दे दी गई हैं। अब संचालकों को फाइनल नोटिस जारी करने की तैयारी है।

यह नोटिस 15 दिन में संचालकों तक पहुंच जाएंगे। जो भी संचालक मानकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें