न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एमके अलीगेेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित विंटर टी-20 क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल रविवार को एमके स्टेडियम बनाम एमके सुपर व एमके टाइगर बनाम एमके लाइंस के बीच खेला जाएगा।
एएमयू के पवेलियन क्रिकेट मैदान पर एमके सुपर ने आठ विकेट पर 126 रन बनाए। केशव सारस्वत ने 35 व राहुल ने 20 रन की पारी खेली। एमके स्पार्टन के गेंदबाज शिवम ने चार व फाजिल ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी स्पार्टन ने 114 रन बनाकर क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आरिु ने 24 व तरुण ने 22 रन की पारी खेली। सुपर के गेंदबाज दीपक ने तीन व प्रियांशु ने दो विकेट झटके।
मैन ऑफ द मैच केशव व प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार शिवम को तिब्बिया कॉलेज एएमयू के डॉ. शुएब अहमद ने दिया।
क्वार्टर फाइनल में एमके लाइंस ने आठ विकेट पर 124 रन बनाए। सचिन ने 40 रन की पारी खेली। एमके वॉरियर की तरफ से वैभव ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर की टीम 114 रन पर सिमट गई। अजय ने 42 रन बनाए। गेंदबाज फरदीन ने दो विकेट चटकाए। लाइंस ने वॉरियर को 10 रन से हराया।
मैन ऑफ द मैच सचिन व प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार अजय को शाहिद अली ने दिया। अंपायरिंग अमनदीप व रहबर, स्कोरिंग विशाल गोला ने की।
इस अवसर पर एकेडमी के मुख्य कोच मंसूर अहमद, मसूदुज्जफर अमीनी, मुनीष राघव, मुकेश शर्मा, विपिन कुमार, नवाब अहमद, मंजूर अहमद, सैफ अनवर, हबीब कासिम, हारिस, अर्शी खान, असलम अली आदि मौजूद रहे।