फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन, 74वां संशोधन लागू हो

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पार्षद संगठन के सदस्यों ने सोमवार को लखनऊ पहुंच कर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के प्रमुख सचिव मनोज कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। यहां 16 नगर निगम के संयोजक भी मौजूद रहे। पार्षदों के अधिकार पर 74वें संशोधन विधेयक को यूपी में भी लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उप सभापति नगर निगम पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि इस संशोधन के लागू होने से पार्षदों के अधिकार बढ़ेंगे और वो जनता के बीच बेहतर ढंग से कार्य करेंगे। यहां पर नगर विकास मंत्री के सचिव को दिए गए ज्ञापन में सुरेंद्र पचौरी, सूरज माहौर, हेमंत गुप्ता, पूरन दिवाकर, आशा गौतम, मुशर्रफ मजहर हुसैन, मुराद बच्चन, राजेंद्र किशोर, पिंकी माहौर, रुकसाना, रजनी माहौर, मो. शाकिर, संतोष कुमार दुर्रानी, नीलेश उपाध्याय, मो. शाहिद मलिक, बिलकीस, नरेंद्र सैनी, अकरम, विजेंद्र सिंह, मो. शकील, विजय तोमर, संगीता, विजय देवी, प्रीति भार्गव सहित 29 पार्षदों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें