फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम तिथि चार दिन गुजरने के बाद भी नहीं भेजी गई केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र तय करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर बीत जाने के बाद भी मंगलवार तक केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी नहीं गई है। चार नवंबर की देर शाम तक यूपी बोर्ड कार्यालय के लिए जिले से परीक्षा केंद्रों के सत्यापन की सूची जिला परीक्षा समिति द्वारा नहीं भेजी गई है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्णा ने बताया कि जल्द से जल्द सूची बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि बोर्ड ने विगत दिनों जिले में 173 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इसके बाद जिला परीक्षा समिति को 30 नवंबर तक केंद्रों के सत्यापन कर सूची भेजी जानी थी। लेकिन हकीकत में वर्तमान में केंद्रों का सत्यापन चल रहा है। ऐसे में अभी और दो से तीन दिन सूची भेजने के माने जा रहे हैं। गौरतलब हो कि जब सत्यापन सूची बोर्ड को जाएगी। इसके बाद ही बोर्ड अंतिम सूची जारी करेगा। बताया जा रहा है कि अभी प्रत्यावेदनों और प्रत्येक सेंटर पर एसडीएम द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। यह भी बात संज्ञान में आ रही है कि कई परीक्षा केंद्र अभी बदले भी जाने है। लड़कियों के सेंटर दूर होने जैसी खामियों का भी पता लगाया जा रहा है। अगर लड़कियों के सेंटर दूर बने हैं तो केंद्रों को बदला भी जाना है। ऐसे में डीआईओएस के मुताबिक सत्यापन का कार्य अंतिम चरणों में है। जल्द से जल्द सूची को बोर्ड भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें