फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक चुकी है पुलिस : विजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गृह सचिव अरविंद सिंह ने कहा है कि थानों में गरीब जनता के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है।

इससे पहले डीजीपी ओपी सिंह भी कह चुके हैं कि थाने में फरियादियों की नहीं सुनी जा रही है। ये पूरी भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है।

सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने मुरादाबाद में कहा था कि भ्रष्टाचार नहीं रुक पा रहा है। विजेंद्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी भ्रष्टाचार मुक्त जनता की सरकार का ऐलान करते हैं और आज उसी सरकार के आला अधिकारी अपनी आत्मा की आवाज पर सच्चाई उजागर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अधिकारी दायित्व निर्वहन की ईमानदारी के लिए बधाई के पात्र हैं। ऐसे में सीएम में यदि नैतिकता है तो भेष बदलकर आम व्यक्ति की तरह थानों में जाकर देख लें। उन्हें मालूम पड़ जाएगा कि भ्रष्टाचार पांच गुना बढ़ा है कि नहीं..?

आम पीड़ित व्यक्ति इंसाफ के लिए सड़कों पर दर दर की ठोकरें खा रहा है। क्योंकि भाजपा के पदाधिकारी और प्रतिनिधि खुली लूट पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें