फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट पर मोदी की मन की बात सुनने पहुंचे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में 50वीं बार देश को संबोधित किया। इसे आम लोगों को सुनाने के लिए भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा सेंटर प्वाइंट पर इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

मन की बात के बाद महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी तरह का भेदभाव किये गरीबों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कृत संकल्पित है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष वीएस पॉल, संयोजक गुनीत मित्तल, शकुंतला भारती, सुभाष शुक्ला, राजीव जलाली, सुधा सिंह, संजनी वार्ष्णेय, नरेंद्र पचौरी, शोभित, रणवीर, सत्य प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें