फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे पर झूलता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोधा क्षेत्र के गांव कोशोपुर जौफरी के एक आम के बाग में पेड़ पर रेलवे लाइन के सहारे रविवार की सुबह किशोर का शव फंदे पर झूलता मिला। इस सूचना पर इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान न हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया है। मगर देखने से प्रतीत हो रहा है कि शव चंद घंटों पुराना ही है।

वाकये के अनुसार अरविंद नाम का गांव का युवक सुबह जंगल शौच के लिए गया था, तभी उसे एक पेड़ पर 16-17 वर्षीय किशोर का शव लटका मिला। अरविंद ने तत्काल यह सूचना ल्हौसरा के अपने परिचित मनोज को दी। इस सूचना पर कुछ ही देर में लोधा पुलिस के साथ-साथ एएसपी नीरज जादौन भी पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पाया गया कि उस बाएं हाथ की उंगलियों पर अमित लिखा हुआ था और लाल रंग की शर्ट, नीला लोअर व पैरों में लाल चप्पल पहने था। पुलिस के अनुसार फिलहाल शव पोस्टमार्टम केंद्र पर रखवा दिया गया है। पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें