फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापने का दर्द कम करेगी डीडी अस्पताल का जीरिएटिक वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बुढ़ापे की तकलीफ को दीन दयाल अस्पताल में जल्द शुरू होने वाला जीरिएटिक वार्ड (वृद्धावस्था संबंधी) काफी हद तक कम कर देगा। दीन दयाल अस्पताल में जल्द ही 10 बेड की क्षमता वाला जीरिएटिक वार्ड शुुरू होने जा रहा है।

बुधवार को कमिश्नर अजयदीप सिंह ने दीन दयाल अस्पताल परिसर में शुरू होने वाले इस वार्ड की तैयारियों की जानकारी की। इस वार्ड के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले वृद्ध मरीजों को उपचार के दौरान खास देखभाल की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने बताया कि यह वार्ड सामान्य वार्डों से अलग होगा। इसमें मरीज का बेड इस तरह होगा कि वृद्ध मरीज को चढ़ने और उतरने में किसी तरह की तकलीफ न हो। साथ ही यहां पर टायलेट भी इस तरह के होंगे कि वृद्धजन उसका इस्तेमाल बिना परेशानी के कर सकें।

इस वार्ड में वाकर, व्हीलचेयर और वृद्ध अवस्था के लिए जरूरी अन्य सहयोगी उपकरणों की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इस वार्ड के स्टाफ के लिए स्टाफ भर्ती किया जा चुका है। पुरुष और महिला अटेंडेंट लाए गए हैं। इसे खास तौर पर ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है।

क्या है जीरिएटिक वार्ड?- जीरिएटिक शब्द का अर्थ है वृद्धावस्था परिचर्चा संबंधी। यह सुविधा सुपर स्पेशियलिटी स्तर के अस्पतालों में मिलती है। वृद्धावस्था में उपचार के साथ-साथ काउंसलिंग का भी महत्व है। इस अवस्था में खास किस्म की देखभाल की भी जरूरत होती है। जिसके अनुरूप इस वार्ड को बनाया जाता है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में जीरिएटिक वार्ड के शुरू होने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। स्टाफ से लेकर डाक्टर तक तैयार हैं। बुधवार को कमिश्नर अजयदीप सिंह ने अपने अधीनस्थों सहित वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। जल्द ही इसे औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. याचना शर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें