फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 लेखपालों की बर्खास्तगी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

एस्मा के बावजूद अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर प्रशासन की नाक में दम किए लेखपालों पर कार्रवाई की धार और पैनी हो गई है।
दो दिन पूर्व जिलाध्यक्ष, मंत्री, तहसील अध्यक्ष व मंत्री समेत 12 लेखपालों को निलंबित करने के बाद प्रोवेशन पर चल रहे 94 लेखपालों की बर्खास्तगी के आदेश बुधवार को जारी हो गए।
विज्ञापन

आदेश जारी करते हुए एडीएम प्रशासन ने सभी एसडीएम को गुरुवार सायं तक बर्खास्तगी की कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है। एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा ने स्वीकार किया कि प्रोबेशन पर चल रहे 94 लेखपालाें की बर्खास्तगी के आदेश एसडीएम को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें