फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों का एलान, नहीं करेंगे जुलाई में खाद्यान्न का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश और आदर्श कोटेदार उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जुलाई महीने का खाद्यान्न कोटेदार नहीं उठाएंगे। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कोटेदारों को डोर टू डोर सप्लाई नहीं मिलने, खाद्यान्न आवंटन में लगातार शिकायतों के बाद घटतौली जारी रहने के विरोध में ये फैसला किया गया है।

पूरे प्रदेश के कोटेदार इस आह्वान में एकजुट हो रहे हैं। इससे पूर्व में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य कोटेदार गुजरी 5 और 6 जून को विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। जिसमें राशन वितरण बंद कर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल और जिला महासचिव उमाकांत सिंह ने कहा है कि 21 जून से आवंटित खाद्यान्न का उठान नहीं किया जाएगा। आदर्श कोटेदार उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष मूलचंद्र लोधी ने भी खाद्यान्न कोटा नहीं उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें