फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय बैठक में बिजेंद्र सिंह का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के रेलवे रोड कार्यालय पर मंडलीय स्तर की बैठक में सोमवार को मंडल के सभी जिला और शहर अध्यक्षों के साथ-साथ एआईसीसी व पीसीसी सदस्यों ने भाग लिया। यहां पर राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह के सामने पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह का गुस्सा फूूटा।

उन्होंने कहा कि कुछेक कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता के लिए दिल्ली और लखनऊ से की हुई सीधी नियुक्तियां जिम्मेदार हैं। क्योंकि चापलूस लोग दिल्ली लखनऊ से नियुक्त किए जाते हैं और काम करने वाले लोग वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि अच्छे लोग संगठन में कार्य करने से पीछे हट जाते हैं। गठबंधन की भ्रम की स्थिति भी निष्क्रियता की बड़ी वजह है, लेकिन हमें ये सोच कर चलना होगा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के झूठ के खिलाफ सभी दलों के साथ मिल कर लड़ें जैसे कि अंग्रेजों के खिलाफ देश की जनता ने जंग लड़ी थी।

नसीब सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर प्रत्येक मंडल पर पीएम मोदी के झूठे वायदों और काले कारनामों के खिलाफ ब्लॉक स्तर पर आंदोलनों की बृहद और जबरदस्त योजना बना रहे हैं।

उसी रणनीति के तहत ये बैठकें हो रही हैं। आर्थिक मंदी, फ सलों के घटते हुए दाम, डीजल पेट्रोल, रसोई गैस, कीटनाशक दवाओं और बिजली की मूल्यवृद्धि से बर्बाद किसान पतन के कगार पर हैं। जिससे 3200 किसान पूरे देश में आत्महत्याएं कर चुके हैं। नोटबंदी के बाद करोड़ों नौजवान उद्योग बंद होने से घरों पर बैठे हैं।

देश की सीमाएं असुरक्षित हैं और पीएम मोदी लगातार विदेशी दौरों में मस्त हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश शर्मा और उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक प्रदेश स्तर का पदाधिकारी और प्रेक्षक वरिष्ठ कांग्रेसजन नियुक्त होंगे। जनपद के जो एआईसीसी और पीसीसी सदस्य एवं पदाधिकारी काम नहीं करेंगे उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के महामंत्री अजीत सिंह दौला, सचिव आरपी शर्मा, सैय्यद वसीम अहमद, सुशील चौधरी, गिरिवर शर्मा, उमरुद्दीन गद्दी, ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट, कुंवर रजनेश यादव, राजेश राज जीवन, सुरेंद्र चौधरी, नदीम गफू र, गौरांगदेव चौहान, हाजी अरशान खान, रजत शर्मा, बीरी सिंह बंजारा, अंकुर मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बंसल ने फोन नसीब से की बात
वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के विषय में मंत्रणा करने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह से राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह खुद राजस्थान के प्रभारी होने के नाते वहां के चुनाव में व्यस्त हैं, लेकिन अलीगढ़ में संगठन को मजबूत करने का हर काम कर रहे हैं। बंसल ने संगठन के विषय में अपने सुझावों व विचारों से अवगत कराया। वहीं उनके आवास पर ज्ञान प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी राजेश पायलट को याद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें