फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरावद में कांग्रेस का प्रदर्शन रविवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौ.बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि 10 जून रविवार को तीन ब्लाकों में कांग्रेस के सम्मेलन और प्रदर्शन होगा। जिसमें भाजपा की देश प्रदेश की जनता के साथ की वायदा खिलाफ ी और विकास कार्यों का जनता की अदालत में पोल खोल कार्यक्रम चलाया जाएगा।

सुबह 10 बजे सांसद आदर्श ग्राम योजना में चुने गए गांव बहरावद, 12 बजे बिजौली कान्ही सिंह इंटर कॉलेज और 2 बजे गांव कसेर में इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


उपरोक्त सभी कार्यक्रम कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर के नेतृत्व में समस्त उत्तर प्रदेश में किये जा रहे हैं। जिससे भाजपा की किसान मजदूर, नौजवान, सेना के जवान, दलित, पिछड़े और गरीबों की आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि जिला, ब्लॉक एवं नगर के अध्यक्ष और पदाधिकारी, युवक कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के समस्त कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं की लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें