फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... सावरकर को भारत रत्न की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वीर सावरकर का 135वां जन्मदिवस मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने जोहराबाग स्थित कैंप कार्यालय में मनाया। सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई।

गोष्ठी में एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने कहा कि वैचारिक मतभेदों के कारण पूर्व की सरकारों ने देश के हजारों क्रांतिकारियों के नाम नजरअंदाज किए और वीर सावरकर के त्याग व बलिदान को अनदेखा कर इतिहास से छिपाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कुछ वामपंथी इतिहासकार सावरकर की निराधार आलोचना करते हैं, जिनकी देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं है। एसोसिएशन के कार्र्यकर्ताओं ने जन सहयोग अभियान की शुरुआत कर वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने के लिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को 150 पोस्ट कार्ड भेजे हैं।

इस अभियान में राहुल कुमार, कमालउद्दीन, मोहम्मद कामरान, शोएब खान, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद फरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें