फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारसौल पर टला हादसा, बाइकें रौंद नाले में घुसी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सारसौल चौराहे पर मंगलवार देर शाम उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक बस अनियंत्रित होकर चौराहे पर पुलिस बूथ के सहारे खड़ी पुलिसकर्मियों की बाइकों को रौंदती हुई नाले में जा घुसी। हालांकि किसी के चोट नहीं आई। मगर वहां अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची क्रेन ने बस को वहां से हटाया।

बुद्ध विहार डिपो की बस देर शाम करीब 8 बजे वर्कशॉप से शहर में बस स्टैंड पर आ रही थी। खाली बस वर्कशॉप से मुड़ते ही अचानक अनियंत्रित हो गई और चौराहे के सहारे पुलिस बूथ के बगल में खड़ी ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र व होमगार्ड की बाइकों को रौंदती हुई नाले में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय ट्रैफिकर्मी चौराहे पर इधर उधर व्यस्त थे। यह देख उनमें भगदड़ मच गई। बाद में बस नाले में जा घुसी और चालक जैसे तैसे उतरकर आया। बाद में क्रेन की मदद से बस को वहां से हटवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें