फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद में उठाया नए विवि की स्थापना का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एमएलसी जगवीर किशोर किशोर जैन ने विधान परिषद में नए विश्वविद्यालय की स्थापना का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव विधान परिषद उप्र को पत्र भी लिखा है, जिसमें आगरा-अलीगढ़ मंडल में एक-एक अतिरिक्त विश्वविद्यालय की मांग की गई है।

एमएलसी जगवीर किशोर ने विधान परिषद में नियम 115 के तहत सरकार से विवि की मांग की। उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के शुरुआत में सिर्फ 39 महाविद्यालय संबद्घ थे, लेकिन अब लगभग एक हजार महाविद्यालय संबद्घ हैं, जिसे विवि द्वारा नियंत्रित व संचालित किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा व महाविद्यालयों का निरीक्षण एक प्रकार से प्रबंधन सुचारु रूप से संचालित नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-2019 में ही अलीगढ़ व आगरा मंडल में एक अतिरिक्त विश्वविद्यालय खोले जाने की सख्त जरूरत है। विवि न खुलने से विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। स्थिति तनावपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें