फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बैंच के लिए अधिवक्ता हड़ताल पर, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति द्वारा हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर आंदोलन के समर्थन में बुधवार को दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सस्ते और सुलभ न्याय की अवधारणा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्पष्ट हनन हो रहा है। आम जनता एवं वादकारियों को न्याय के लिए 750 किमी दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


कोल्हापुर में हाईकोर्ट की तीसरी बैंच की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या उससे तीन गुनी है। वह भी तब जब केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन


इस मौके पर बार अध्यक्ष चौ.राजेंद्र सिंह, महासचिव ठा.रामअवतार आदि समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। यह सूचना उपसचिव प्रकाशन मंगेश कुमार द्वारा जारी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें