फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हवालात से घर तो दरोगा लाइन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता हवालात से घर तो दरोगा जी लाइन पहुंचे
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।

टप्पल थाना क्षेत्र में लगातार दो बार एक ही क्षेत्र में लूटपाट होने के मामले में भाजपा नेता और पुलिस के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई में शनिवार को फैसला हो गया। तय हुआ कि भाजपा नेता को थाने की हवालात से तुरंत घर भेजा जाए और अड़ियल दरोगा को वहां से सीधे लाइन हाजिर किया जाए।

मामला कुछ यूं है कि जेवर के व्यापारी कपिल गोयल के कर्मचारी पप्पू के साथ शुक्रवार शाम को टप्पल क्षेत्र में लूटपाट हुई। पंद्रह बीस दिन पहले भी इसी क्षेत्र में उसके साथ लूट हो चुकी है। दोनों बार में लगभग 75-75 हजार रुपये की रकम लूटी गई। इस पर कपिल गोयल को शक हुआ कि पप्पू ही फर्जी लूटपाट दिखा कर माल हड़प कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने इसका खुलासा करने के लिए अपने भाजपाई दोस्त शैलेंद्र से मदद मांगी। क्योंकि शैलेंद्र स्थानीय होने के नाते वहां पुलिस और अधिकारियों में परिचित हैं तो शायद उनके कहने से इसका खुलासा हो सके।

भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह टप्पल थाने पहुंचे और पप्पू को हिरासत में लेकर कड़ाई के साथ पूछताछ करने का दबाव बनाया। मौके पर मौजूद एसआई योगेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक वह अन्य दूसरे कामों में व्यस्त हैं बाद में देख लेेंगे।

इतना सुन कर शैलेंद्र आपा खो बैठे और दरोगा से उलझ गए। पुलिस का कहना है कि शैंलेंद्र दबाव बना कर जल्दबाजी में काम करना चाहता था। इसी बात को लेकर शैलेंद्र और एसआई योगेंद्र सिंह के बीच तू तड़ाक हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद नौबत हाथापाई और मारपीट की हो गई। गुस्साए योगेंद्र ने शैलेंद्र को हवालात में डाल दिया। शैलेंद्र को सांसद सतीश गौतम का करीबी बताया जा रहा है। सांसद ने एसएसपी राजेश पांडेय से बात की तो योगेंद्र को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया गया।

शैलेंद्र को भी छोड़ गया। इस मामले में पप्पू सिंह के बाबत अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें