मस्जिद ढहाने की भाकपा ने की निंदा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पानदरीबा पर बैठक करके पूर्वोत्तर दिल्ली के सोनिया विहार में भीड़ ने एक मस्जिद को ढहाने और पुलिस खामोश बनी रहने की निंदा की है।
राजेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सूचना दी गई कि एक भीड़ सोनिया विहार के अंबे कालोनी में मस्जिद ढहा रही है, लेकिन पुलिस ने मस्जिद को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।
इकबाल मंद ने कहा कि मस्जिद बनाने का काम चंद माह पहले ही शुरू हुआ था, और नमाज पढ़ी जा रही थी, लेकिन किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। मस्जिद बन जाने के बाद 500-700 की भीड़ ने उसे ढहा दिया।
रनवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में मुस्लिमों को धमकियां दी जा रही हैं। बैठक में मोहम्मद नईम, एहतशाम बेग, इरफान अंसारी, ग्रीश लोधी, सोमा चौधरी, आसिम खां, मोहम्मद चमन, रियाजुददीन, इरशाद अहमद, दिलशाद अहमद, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।