फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिले में 14 प्रेरणा मॉडल कैंटीन की जाएंगी शुरू

विज्ञापन
नआरएलएम की उपायुक्त मंजू त्रिवेदी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 14 प्रेरणा मॉडल कैंटीन स्थापित की जाएंगी, जिनका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और आम लोगों को स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन




एनआरएलएम की उपायुक्त मंजू त्रिवेदी ने बताया कि प्रत्येक प्रेरणा मॉडल कैंटीन में छह महिलाओं को रोजगार मिलेगा। कैंटीन संचालन के लिए इच्छुक एवं सक्षम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया जा रहा है, ताकि वे बेहतर ढंग से इसका संचालन कर सकें।



उन्होंने बताया कि विकास भवन, कृषि फार्म और विभिन्न सीएचसी परिसरों में कैंटीन स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद करीब एक माह के भीतर इन कैंटीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रेरणा मॉडल कैंटीन के शुरू होने से एक ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, वहीं सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर आने वाले लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें