फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फूटा कोरोना बम... अलीगढ़ में एक ही दिन में 14 संक्रमित और मिले

Sat, 30 May 2020 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

  • देर रात तक भागदौड़ में जुटीं स्वास्थ्य, पुलिस व प्रशासनिक टीमें
  • मरीज और संपर्कियों को अलग-अलग क्वारंटीन कराने की तैयारी
  • देर रात तीन नए केस दिल्ली और मेडिकल कॉलेज से सामने आए
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शुक्रवार को फिर कोरोना बम फूटा है। एक ही दिन में शहर में एक साथ 11 और देहात में तीन संक्रमित मिले हैं। एक साथ 14 नए मरीज सामने आने की खबर पर पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। कोरोना काल में यह पहला मौका है, जब इतनी संख्या में जिले में एक साथ एक दिन में मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन


आनन-फानन मरीजों और उनके संपर्कियों को अलग-अलग क्वांरटीन कराने, उनके आवास क्षेत्र को सील कराने आदि की प्रक्रिया में टीमें जुट गईं। इनमें से गूलर रोड के तार कारोबारी परिवार के सभी सात सदस्य संक्रमित हैं, जबकि एक महावीरगंज का कारोबारी है। बाकी तीन मरीज देहात के
अतरौली व जवां क्षेत्र से हैं। देर रात तीन नए मरीज सामने आए। इस तरह अब जिले में सक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 26 मई को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव घोषित हुए देहली गेट के गूलर रोड के 62 वर्षीय तार कारोबारी परिवार में हुई सैंपलिंग में सभी सात सदस्य संक्रमित घोषित हुए हैं। इनमें 37 और 38 वर्षीय दो बेटे, 59 वर्षीय पत्नी, 8 वर्षीय नाती, 13 वर्षीय नातिन, 35 व 38 वर्षीय दोनों बहुएं शामिल हैं। इसी तरह महावीरगंज के एक ब्रांडेड उत्पादक के 52 वर्षीय डिस्ट्रीब्यूटर निजी लैब से हुई जांच में संक्रमित घोषित हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं अतरौली के मोहल्ला बली का दिल्ली में नौकरी करने वाला 23 वर्षीय युवक दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुई जांच में संक्रमित घोषित हुआ है। वहीं अतरौली के ही लोहगढ़ का गुरुग्राम में काम करने वाला 35 वर्षीय मजदूर भी संक्रमित घोषित हुआ है। इसके अलावा बीमारी के चलते छह दिन पहले जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराए गए जवां के कस्तली निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमित घोषित किया गया है। 

इनमें से ज्यादातर मरीजों को अतरौली में आइसोलेट कराने के साथ उनके संपर्कियों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। इलाकों को सील कर सैनेटाइज कराने का काम जारी है। इधर, देर रात 11 बजे सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने बताया कि सासनी गेट लोधी विहार से 50 वर्षीय व्यक्ति और क्वार्सी अवंतिका कालोनी इलाके से 44 वर्षीय व्यक्ति के दिल्ली के निजी अस्पताल में संक्रमित पाए जाने की सूचना आई है। वहीं जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती एक 44 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की सूचना आई है।

जेएन मेडिकल कॉलेज से 9, गंगाराम अस्पताल दिल्ली व स्थानीय निजी लैब से एक-एक संक्रमित मरीजों की सूचना प्राप्त हुई है। लोगों को अभी सचेत रहने की जरूरत है। लॉकडाउन में छूट मिलने का मतलब यह नहीं कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करें। लोगों से अपील है कि अब और ज्यादा सजगह रहें। तभी इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें