फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मरीजों की मौत, 121 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल समेत अन्य कोविड अस्पतालों से मिले रिकॉर्ड के मुताबिक रविवार को विभिन्न अस्पतालों में 14 लोगों की मौत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर इनका जिक्र न होने से इनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पोर्टल पर रविवार तक कुल मौतों का आंकड़ा 100 ही दिखा रहा था। इसके अलावा, रविवार को 121 नए केस मिले हैं तो 344 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों से रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें 11 लोगों की दीनदयाल अस्पताल व 3 लोगों की वरुण ट्रामा सेंटर में मौत हुई है। 121 नए केस मिले हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2383 हो गई है। अब तक कुल 20433 मरीज मिले हैं।
344 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब तक 17950 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को हुई 3720 जांच मिलाकर अब तक 8.26 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व सुरक्षित रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें