फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 9 के लिए 14600 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 21 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू में कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर अाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
 एएमयू में प्रवेश पाने की तमन्ना होनहार विद्यार्थियों की होती है। रविवार को जब एएमयू में कक्षा कक्षा 9 के प्रवेश के लिए परीक्षा हुई तो यही स्थिति देखने को मिली। 14 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा 32 केंद्रों पर हुई। प्रवेशार्थियोें के साथ उनके अभिभावकोें की भी काफी संख्या थी।  ऐसे में इन परीक्षा केंद्रों के बाहर काफी भीड़ रही। इसकी वजह से शहर में कुछ स्थानों पर जाम जैसे हालात भी बन गए।
विज्ञापन


तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा सुबह 10 से दोेपहर 12 बजे तक चली। अभिभावकोें के साथ प्रवेशार्थी सुबह 9 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। हर केंद्र के बाहर अभिभावकोें की भीड़ जमा रही। हर अभिभावह की यही चाह थी कि वह जिसके साथ आए हैं, उसे एएमयू में इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिल जाए।

हर केंद्र के बाहर अभिभावकों के  बैठने की व्यवस्था की थी और टेंट आदि लगवाए थे, जबकि केंद्रों पर व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए थे। कुल 15,791 विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसके विपरीत परीक्षा में 14,600 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


यह एंट्रेस एग्जाम करीब 400 सीटों के लिए हुआ है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि  एएमयू में एडमिशन के लिए विद्यार्थी किस तरह लालायित रहते हैं। परीक्षा के कंट्रोलर प्रो.जावेद अख्तर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। 

इधर, परीक्षा के उपरांत परीक्षार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों की भीड़ के चलते शहर में अनूपशहर रोड के निकट के अलावा अन्य कई स्थानों पर कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात भी बन गए। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि इससे पिछले रविवार को एएमयू में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए भी परीक्षा हुई थी। इसमें भी काफी बच्चोें ने भाग लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें