फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना बना जनपद का 13वां ब्लाक

Wed, 21 Dec 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
गभाना बना जनपद का 13वां ब्लाक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अब तक चंडौस ब्लाक का हिस्सारहा गभाना जनपद का 13वां ब्लाक बन गया है। विधानसभा आश्वासन समिति की संस्तुति पर शासन ने मंगलवार को जारी किए गए प्रदेश के विभिन्न जिलों के नए ब्लाकों की सूची में गभाना को भी शामिल किया है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस हाइवे से सटे चंडौस ब्लाक के गभाना क्षेत्र को नया ब्लाक घोषित कराने की मुहिम वर्ष 2013 में शुरू हुई थी। रालोद विधान मंडल दल के नेता एवं विधायक ठा.दलवीर सिंह ने गभाना के महत्व का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार से इसे नया ब्लाक बनाने की मांग की थी। यह मामला विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक में भी उठा। 
शासन ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन से प्रस्ताव मांगा। विधायक ने बताया कि दो माह पूर्व आश्वासन समिति ने उनके प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए शासन से इसकी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा कराने की सिफारिश की थी। इसी क्रम में मंगलवार को शासनस्तर से गभाना को ब्लाक बनाने की घोषणा हो गई। विधायक ने बताया कि गभाना ब्लाक में 70 ग्राम पंचायतें एवं छह न्याय पंचायतें होंगी। इनमें दो जवां मडौली एवं टमकौली, एक खैर कौरह एवं चार चंडौस पैराई, गभाना, लखौटा, गहरऊ की न्याय पंचायतें शामिल हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन स्तर से छह न्याय पंचायतों का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन उन्होंने अपने प्रयासों से कोरह न्याय पंचायत को भी गभाना में शामिल करा दिया। हालांकि उन्होंने गभाना को ब्लाक बनने की पुष्टि नहीं की। बस इतना ही कहा कि अभी उन्हें कोई सूचना नहीं है। सीडीओ डीएस सचान ने भी ऐसी जानकारी से इंकार किया। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में कोई आदेश नहीं आया है।
मुंह मीठा कराकर मनाई खुशी
गभाना। गभाना को ब्लाक बनाए जाने की जानकारी मिलते ही गभाना के लोग खुशी से उछल पड़े। गभाना के ब्लाक बनने का इंतजार कर रहे लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के प्रयासों के चलते ब्लाक चंडौस से अलग कर तहसील मुख्यालय गभाना को ब्लाक का दर्जा मिल सका। मिठाई का वितरण करते हुए बरौली विधायक का लोगों ने आभार जताया। इस मौके  पर पंडित श्यामबाबू शर्मा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनिल सारस्वत, नीरज गुप्ता, जितेंद्र सिंह, देवकी नंदन पांडे, नरेंद्र सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह, अमन गुप्ता, सौरभ शर्मा बंटी, दिशांत सारस्वत प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें