फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा की नियुक्ति के लिए मांग लिए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अतरौली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में एक आशा की नियुक्ति के लिए 40 हजार रुपये मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की लिखित शिकायत सीएमओ से की गई है। जिसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अतरौली के गांव मुरादपुर की रहने वाली वर्षा पत्नी लोकेश कुमार ने सीएमओ को दिए पत्र में कहा है कि क्षेत्र की एक आशा वर्कर बीमार हो जाने के चलते रिटायर हो गई। जिसके बाद वर्षा ने आवेदन किया। पहले तो एक व्यक्ति ने उसका फार्म जमा नहीं करके किसी और का फार्म जमा कर दिया। इसके बाद जब विभाग में सीधा संपर्क किया गया तो 40 हजार रुपये नियुक्ति के लिए मांग लिए। नहीं देने की स्थिति में सब कुछ सही होने पर भी आवेदन निरस्त करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद सीएमओ ने इसके संबंध में जानकारी की। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है। इस प्रकरण में जांच गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें