फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां में सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जवां कस्बे में बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए बुलंदशहर के युवक ने दीन दयाल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कृपाल सिंह (39) पुत्र वीरबल सिंह निवासी पोखरपुर, डिबाई, बुलंदशहर बुधवार को जवां कस्बे में मौसा की तेहरवीं संस्कार में बाइक से आया रहा था। जवां के गांव मेमड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके सिर में गहरी चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने रामघाट रोड स्थित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा जेब से मिले पहचान संबंधी कागजों के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। शाम तक परिजन भी यहां पहुंच गए। कृपाल सिंह की पत्नी सत्यवती के अनुसार उन्होंने रात नौ बजे करीब दम तोड़ दिया। परिजनों ने थाना जवां पुलिस को हादसे के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें