फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू 10 साल में बचाएगा 26 लाख लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) हर महीने करीब 21 हजार लीटर पानी की बचत करेगी। वह भी एथलेटिक्स मैदान से। 10 साल में 63 स्प्रिंक्लर से करीब 26 लाख लीटर पानी की बचत होगी। यह जल संरक्षण में यूनिवर्सिटी की एक अनूठी पहल है।

करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में बने एथलेटिक्स मैदान की हरियाली और नमी बरकरार रखने के लिए हर हफ्ते सबमर्सिबल से मैदान में भरा जाता था। इसमें करीब 12 हजार लीटर पानी की खपत होती थी। इस लिहाज से 10 साल में करीब 62 लाख 40 हजार लीटर पानी खर्च होता था, लेकिन स्प्रिंक्लर से हर हफ्ते करीब 5 हजार लीटर और 10 साल में 26 लाख लीटर पानी की बचत होगी। साथ ही हर साल करीब 7 हजार रुपये की बिजली बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जितनी जरूरत उतना पानी होगा खर्च
मैदान में 45 व सर्किल से बाहर और दीवार के सहारे 18 स्प्रिंक्लर लगेंगे। बाहरी स्प्रिंक्लर को गन स्प्रिंक्लर कहा जाता है, जो जमीन से छह इंच ऊपर होंगे, जबकि मैदान में लगे स्प्रिंक्लर जमीन के अंदर के एक फुट नीचे होंगे, जो खिलाड़ियों के लिए सुविधाजनक होगा। खास बात यह है कि एक बार में पांच स्प्रिंक्लर चलेंगे। मतलब, जितनी जरूरत उतना पानी खर्च होगा।


कुलपति ने स्प्रिंक्लर लगवाने के लिए 11 लाख रुपये दिए हैं। इस प्रक्रिया से पानी और बिजली की बचत होगी। स्प्रिंक्लर की वारंटी 10 साल की है।
-प्रो. जमीर उल्लाह खान, अध्यक्ष एथलेटिक्स क्लब, एएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें