फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई बे्रेकर में एमएम हॉल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में आयोजित इंटर हॉल हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमएम हॉल की टीम ने एसएस हॉल साउथ को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ।

एएमयू हॉकी क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनो टीम में से किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली। ट्राई ब्रेकर में एमएम हॉल ने 5-4 से एसएस साउथ को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने दोनो टीमों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता प्रारंभ कराई और विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में सोशल साइंस फैकल्टी के डीन प्रो. अकबर हुसैन, प्रो. जावेद अली खान, प्रो. बदरूजमा, प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत कप्तान जमा सिद्दीकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अली मोहम्मद खान, शाहिद इकबाल, डॉ. मोहम्मद कलीम, डॉ. नौशाद आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें