फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से आरंभ हो गए। आनलाइन होने वाली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 मार्च को सायं चार बजे तक चलेगी। पहली सूची 26 मार्च को जारी की जाएगी।

प्रधानाचार्य प्राची दीक्षित ने बताया कि दूसरी लिस्ट नौ अप्रैल को जारी होगी। यदि दूसरी लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी लिस्ट 23 अप्रैल को जारी होगी। आवेदन प्रक्रिया में 19 मार्च तक यदि पर्याप्त आवेदन नहीं आते हैं तो आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से दोबारा से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


इसके दाखिले आठ अप्रैल से होंगे। सीटें खाली होने की स्थिति में कक्षा दो या उसके बाद की कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी। 11वीं कक्षा को छोड़कर दूसरी और अन्य कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


यह नौ अप्रैल को सायं चार बजे तक चलेगी। आवेदक केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट से दाखिले के संबंध में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। 11वीं कक्षा के छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन एक जुलाई से शुरू किये जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें