फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक ओवैसी की सहमति नहीं, होने लगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ के तत्वावधान में 12 फरवरी को मुस्लिम पार्टियों की बैठक प्रस्तावित है। दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें सांसद एवं असदुद्दीन ओवैसी के आने की सहमति नहीं है। लेकिन यहां पर उनका विरोध शुरू हो गया है।

एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान ने बताया कि मीटिंग में सभी मुस्लिम राजनैतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से बातचीत चल रही है। वह असदुद्दीन ओवैसी से यहां आने के संबंध में बात करेंगे। बातचीत के बाद सहमति मिलती है तो वह आएंगे। अभी ओवैसी से प्रदेश अध्यक्ष की बात नहीं हुई है। इधर ओवैसी के आने की चर्चा से राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है।
विज्ञापन


एएमयू के छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह का कहना है कि वह ओवैसी को कैंपस में घुसने नहीं देंगे और विरोध करेंगे। एएमयू प्रशासन ने अनुमति दिया तो सभी दलों के नेताओं को अनुमति मिलनी चाहिए। भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा का कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी को आमंत्रित करना अलीगढ़ की शांति को भंग करने का एक षडयंत्र है।

एएमयू एक शैक्षणिक संस्थान है। कथित मुस्लिम दलों का पंचायत घर नहीं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को लिख दिया गया है और उसकी प्रतिलिपि कुलपति एवं जिलाधिकारी को दे दी गई है। पूरा विश्वास है कि प्रशासन ओवैसी जैसे अराजक तत्वों को अलीगढ़ में घुसने नहीं देगा। ओवैसी अगर अलीगढ़ आए तो वापस नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि ओवैसी को कैंपस में किसी भी कीमत पर जाने नहीं देंगे। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने प्रशासन से ओवैसी के आने पर रोक लगाने की मांग की।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें