फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर परिषदीय विद्यालयों में खुलेंगे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अब बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकालय खोले जाएंगे। इसके लिए सरकार ने जिले के प्रत्येक प्राइमरी के लिए पांच हजार रुपये तो उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए दस हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है।

बता दें जिले के 1766 प्राथमिक विद्यालयों के लिए पांच हजार की दर से 8830000 रुपये तो 733 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए दस हजार की दर से 7330000 रुपये जारी किए हैं। इसके मुताबिक जिले पर एक करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये मिल चुके हैं। अब किताबें खरीदने की कार्यवाही शीघ्र ही शुरू होगी। इन किताबों में एनसीआरटी पब्लिकेशंस, नेशनल बुक ट्रस्ट, राजकीय प्रकाशक की किताबों को ही खरीदा जाएगा। इनके अलावा अन्य सरकारी प्रकाशन की किताबें खरीदी जा सकेंगी। जिनमें प्राइवेट प्रकाशन की किताबों को बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी खरीदारी किसी भी प्रकार से करनी ही नहीं है। इन किताबों के स्कूल पहुंचने से बच्चों को अलग नवाचार की किताबें मिल सकेंगी। जिससे उनके बौद्धिक स्तर में बदलाव आएगा। इस संबंध में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि धनराशि मिल चुकी है। 31 जनवरी तक विद्यालय के लिए राशि प्रेषित कर दी जाएगी। 31 मार्च तक किताबों का चयन व क्रय किया जाना है। पुस्तकालय के स्टाक रजिस्टरों में पुस्तकों का अंकन भी इसी तारीख तक करना है। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें