फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को भूल गए प्रधानमंत्री मोदी : राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह गंगा को भूल गए हैं। गंगा निर्मल के बजाय मैली होती जा रही है। गंगा सद्भावना यात्रा पर निकले राजेंद्र सिंह शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। रविवार को नरौरा से अनूपशहर तक यात्रा की वह अगुवाई करेंगे।

राजेंद्र सिंह ने अमर उजाला को बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ‘मैं आया नहीं, गंगा मैया ने मुझे बुलाया है, मैं गंगा मैया का बेटा हूं’। मगर सत्ता में आते ही मोदी गंगा मैया को ही भूल गए। गंगा को अविरल के बिना निर्मल नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए वह सद्भावना यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन


इसमें पांच दल हैं। हर दल में पांच-पांच लोग हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मल कराने के लिए 106 दिन से प्रो. जीडी अग्रवाल हरिद्वार में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी सेहत गिरती जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह यात्रा 30 सितंबर से समाज व सरकार को बताने के लिए निकली है, जो 14 जनवरी तक पूरे देश में जाएगी।
विज्ञापन


20 हजार करोड़ की नमामि गंगे योजना से गंगा को निर्मल नहीं बनाया जा सका। गंगा को वाकई में निर्मल बनाना है तो राष्ट्रीय कानून बनाना होगा, जैसे शेर, ध्वज का कानून है। जलपुरुष ने कहा कि अलीगढ़ में भूजल केमिकल के चलते प्रदूषित हो गया है। इस पर जमीनी स्तर से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें