फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अक्तूबर से सजेंगी आतिशबाजी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इस बार दीपावली के लिए नुमाइश मैदान में 29 अक्तूबर से आतिशबाजी बाजार सजेगा। यह बाजार आठ नवंबर तक बदस्तूर जारी रहेगा। नुमाइश कमेटी की बैठक में इस बार आतिशबाजी दुकानों के किराये में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

एडीएम सिटी एवं नुमाइश प्रभारी एसबी सिंह की अध्यक्षता में नुमाइश गेस्ट हाउस में हुई बैठक में दीपावली त्योहार पर सजने वाले आतिशबाजी बाजार में 29 अक्तूबर से आठ नवंबर तक लगवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


दुकानों के किराये में भी 10 से 20 फीसदी इजाफा करने का निर्णय लिया गया। पिछली बार आठ हजार रुपये में उठने वाली दुकानें इस बार दस हजार, दस हजार किराये वाली दुकान 12 हजार तथा तीन हजार की रुपये वाली दुकान 3500 रुपये में उठाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि नुमाइश में आतिशबाजी विक्रय के लिए हर साल करीब 250 लाइसेंस धारक इतनी ही दुकानों के लिए आवेदन करते रहे हैं। एडीएम सिटी ने सभी विक्रेताओं से लाइसेंस रिनुअल कराने और उसकी फीस जमा कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें