फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिशनर से साफ किया नाला, डीएम ने लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य नगर निगम के अधिकारी सफाई करने के लिए सड़कों पर उतर आए। कमिश्नर ने अपने हाथों से नाला साफ किया तो जिलाधिकारी और सीडीओ ने झाडू लगाई। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दूसरे दिन मंडलायुक्त अजय दीप सिंह, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, प्रभारी नगर आयुक्त विनय कुमार राय के नेतृत्व में अब्दुला कालेज से अमीन निशा क्षेत्र में, चूहरपुर मलिन बस्ती, शीशिया पाड़ा आदि इलाके में कूड़े को फावड़ी से खोदकर उठाया। साथ ही नालियों की सफाई तथा झाडू़ लगाकर स्वच्छता के प्रति अपना श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिकों, दुकानदारों व आजाद फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा पालिथीन बहिष्कार के लिये अब्दुला कालेज से दोदपुर चैराहे तक रैली निकाली। इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय, क्षेत्रीय पार्षद नफीस शाहीन, स्वच्छता निरीक्षक अनिल आजाद, धर्मवीर सिंह, अहसान रब, राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा, आजाद फाउंडेशन की शाजिया सिद्दीकी व पदाधिकारी, महाप्रबंधक जल एसके शर्मा, सहायक अभियंता एनके कनौजिया, जेडएसओ इंद्रजीत सिंह, अवर अभियंता अमरीश वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक अहमद हसन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें