फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांवों के उद्धार को सांसद ने बैठक बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए जिले के तीन गांवों के उद्धार के लिए सांसद सतीश गौतम ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन के प्रमुख अधिकारियों की बैठक बुलवाई है। जिसमें इन गांवों में अब तक हुए कामकाज की समीक्षा के साथ आगे के तयशुदा विकास का खाका खींचा जाएगा, ताकि अब बचे हुए एक साल में गांव में विकास कार्य सुनिश्चित कराए जा सके।

सांसद सतीश गौतम ने बताया कि इसके लिए वह खुद अधिकारियों से मिल रहे हैं और बात कर रहे हैं। सोमवार को इस संबंध में कलेक्ट्रेट में शाम चार बजे से बैठक होगी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना में चयनित हुए गांव बहरावद, बसेरा और सौंगरा में जो भी खामियां हैं उनको दूर करने के प्रस्तावों पर तत्काल बजट पास कराने और काम शुरू कराने पर फोकस है।

प्रस्ताव पहले से ही दे दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओं में पात्र लोगाें को फायदा नहीं मिलने की गहन समीक्षा होगी। अगर पात्र लोग हैं और उनको फायदा नहीं दिया गया है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी की होगी।

उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की अनुशंसा शासन से की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में सभी योजनाओं की समीक्षा हो रही है। विकास भवन के स्तर से होने वाले कार्य मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में होंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला के सांसद आदर्श ग्राम अभियान के बाद सांसद हुए संजीदा
पहली जून से अमर उजाला ने सांसद आदर्श ग्राम योजना तहत चयनित गांव सौंगरा, बसेरा और बहरावद के विकास की पड़ताल करते हुए अभियान चलाया था। जिसके बाद खुद सांसद सतीश गौतम और जिला स्तरीय अधिकारी इन गांवों की स्थिति पर संजीदा हुए हैं। सोमवार को बुलाई गई बैठक भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें