फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में जलभराव, कट गया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गली में हो रहे जलभराव के चलते एक दिव्यांग बिजली का बिल जमा करने घर से नहीं निकल पाया, जिसके कारण बिजली विभाग ने उसके घर का कनेक्शन ही काट दिया। एक जनसमस्या के चलते दूसरी समस्या पैदा होने का यह ताजा उदाहरण है।

थाना देहली गेट के महफूज नगर निवासी मो. अजीज पुत्र बशीर दिव्यांग है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। गली में पानी भर जाने के कारण अजीज कुछ दिनों से घर से नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


इसी के चलते वह मजदूरी के लिए भी नहीं जा सका। यही कारण है कि वह बिजली का बिल जमा करने भी नहीं जा सका। गत दिवस बिजली विभाग ने उसके घर का कनेक्शन काट दिया।

अजीज का कहना है कि उसने कई बार बिजली विभाग से कहा कि वह अपना पूरा बिल दो या तीन किश्तों में जमा कर देगा, लेकिन बिजली विभाग ने उसकी एक भी दलील नहीं सुनी।
विज्ञापन


दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भले ही दिव्यांग नाम दे रहे हों, लेकिन इससे उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें