फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार भूमिगत केबल से बिजली आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार भूमिगत केबल से बिजली आपूर्ति शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

शहर में पहली बार बिजली के भूमिगत केबल से आपूर्ति देने का काम बुधवार को शुरू हो गया। मेलरोज बाईपास स्थित मलिक चौक पर ट्रांसफार्मर को भूमिगत केबल से पूरी तरह जोड़ा गया और इसका सफल परीक्षण किया गया। करीब 1200 मीटरों को इससे कनेक्शन दिया गया है।

पिछली सपा सरकार में ही उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने योजना तैयार की थी कि ज्यादा बिजली चोरी वाले इलाकों में भूमिगत केबल डाल दी जाए। इससे बिजली चोरी रुकेगी। साथ ही आंधी और बारिश में तार टूटने की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। शहर में भूमिगत केबल बिछाने का काम राज कारपोरेशन कर रही है। कारपोरेशन के इंजीनियर सुहेब खान ने बताया कि शहर में जलालपुर, डी सेंटर के छह फीडर, ऊपरकोट, हजीरा आदि इलाकों में अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम हो रहा है। तीन महीने बाद यहां पर भी लाइन शुरू कर दी जाएगी। बुधवार को इंजीनियर इमरान खान, मनोज कुमार गौतम, मैनेजर संतोष कुमार यादव आदि ने लाइन का परीक्षण किया और सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपरकोट में बंद करवा दिया गया था काम
सपा सरकार के कार्यकाल में ऊपरकोट में भूमिगत बिजली केबल बिछाने का काम शुरू किया गया। चूंकि इसके बिछने से बिजली चोरी नामुमकिन हो जाएगी, तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। तब सपा के एक जनप्रतिनिधि ने ही यहां काम बंद करवाकर जलालपुर में शुरू करवा दिया था, जहां बिजली चोरी सबसे कम है। इसको लेकर सवाल भी उठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें