फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने घोषित किए 51 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने घोषित किए 51 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने शनिवार को नगर निगम के 70 वार्डों में से 51 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। वहीं, 19 वार्डों में विवाद के चलते प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। इन वार्डोँ में आम सहमति के बाद प्रत्याशी घोषित होंगे।

नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. दीप सिंह पाल, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिए गए, जबकि 19 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन


निवर्तमान नगर निगम के सदन में सपा के 22 पार्षद चुने हुए थे, इसके अलावा 10 पार्षद शासन से मनोनीत किए गए थे। जिलाध्यक्ष अशोक यादव की मानें तो अधिकांश पार्षदों को दोबारा से पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है। मनोनीत पार्षद भी मैदान में उतारे गए हैं।
विज्ञापन


सपा कार्यालय से मिली सूची के मुताबिक, वार्ड नंबर दो इंदिरा नगर खैर रोड से प्रेमलता सिंह, तीन से ऊषा देवी, चार सरायगढ़ी से किशन कुमार, छह डोरीनगर से रामवीर सिंह, सात सराय काबा से गोपाल बाबू माहौर, नौ नगला पला से रत्नेश कुमारी, दस सराय दीनदयाल से गौरव कुमार वाल्मीकि, 14 नौनेरगेट से कविता कौशिक, 15 सनीचरी पैंठ से मोहम्मद असलम, 18 चूहरपुर से मोहम्मद अहमद पप्पू, 19 ब्राह्मनपुरी से सरिता सक्सेना, 21 गंभीरपुरा से मदनलाल ठाकुर, 22 नगला मौलवी से पूजा देवी, 24 किशनपुर से शबाना मलिक, 25 देहलीगेट से मोहम्मद सलीम, 26 कनवरीगंज से आमिर आबिद, 28 काला महल से मोहम्मद उमर, 29 रसलगंज से वसीम सैफी, 30 मकदूम नगर (नया कक्ष) से निशारा बेगम, 31 आवास विकास कॉलोनी (इगलास रोड) से मुकेश कुमार वशिष्ठ, 32 माबूद नगर (नया कक्ष) से गुलनाज बेगम, 33 गांधी नगर से गुड़िया देवी, 35 भमोला से मोहम्मद शाकिर, 36 बदरबाग से इमरान अहमद खान, 37 नगला आशिक अली से साबिर अलवी, 38 बेगपुर से हुमैरा अफजाल, 39 मलखान नगर से रिजवान हुसैन, 40 सुरेंद्र नगर से सोनू शर्मा, 42 रामबाग कॉलोनी से प्रभात कुमार सविता, 43 बरौला जाफराबाद से ठा. राजकुमार सिंह, 44 जोहराबाग से मोहम्मद तारिक, 46 जमालपुर से डॉ. शबाना असलम, 47 जाकिर नगर से यूनुस खां, 48 शिवपुरी से उमैर खां, 50 मौलाना आजाद नगर से कौसर जाहां, 51 नगला तिकोना से संजीव कुमार कुलश्रेष्ठ, 53 फिरदौस नगर से नरगिस बानो, 54 टनटनपाड़ा से मोहम्मद आदिल, 55 सासनीगेट से नवाब अली अब्बासी, 56 नगला जमालपुर से असलम नूर, 58 दोदपुर से आमिर अली खान, 59 बेगमपुर (नया कक्ष) से विनीत सैनी, 60 मानिक चौक से कयामुद्दीन चौधरी, 61 हमदर्द नगर से अंजुम गुफरान, 62 कबीर कॉलोनी से इरशाद अहमद, 63 सर सैयद नगर से अफरोज खान, 64 सुदामापुरी से रवि सैनी, 65 भुजपुरा से साबिर अली, 67 शाहजमाल से अफरोज उमर सैफी, 69 बनिया पाड़ा से डॉ. दरख्शा, वार्ड नंबर 70 एडीए शांति निकेतन कॉलोनी से रुबीना परवीन सपा प्रत्याशी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें