फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने खैर कोर्ट से जमानत कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने खैर कोर्ट से कराई जमानत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

खैर। अपने भतीजों को दिए चेक बाउंस होने पर फंसे पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने गुरुवार को खैर मुंसिफ न्यायालय से वारंटों में हाजिर होकर जमानत करा ली। अब यह मुकदमा बहस के लिए विचाराधीन है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के भतीजे विश्वपाल सिंह के अनुसार उनके चाचा ने उन्हें उधार के एवज में 17 और 2 लाख रुपये के दो चेक दिए थे। इनमें से एक चेक अलीगढ़ से संबंधित था, जो बाउंस हो गया। इसका मुकदमा अलीगढ़ में दायर किया गया। दूसरा 2 लाख का चेक खैर से संबंधित था। बाउंस होने पर उसका मुकदमा खैर न्यायालय में दायर किया गया। अदालत ने पूर्व सांसद के वारंट जारी किए थे। गुरुवार को पूर्व सांसद खैर न्यायालय में हाजिर हुए और अपनी जमानत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें