संदिग्ध मौत पर पुलिस ने कब्र से निकलवाया किशोरी का शव
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी के इस्लामाबाद भट्टा निवासी किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थोड़ी ही देर में उसकी मौत विषाक्त का सेवन करने से होने की अफवाह उड़ गई। बस फिर क्या था कब्रिस्तान पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्र से निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इस्लामाबाद भट्टा निवासी शमशाद की पत्नी 15 दिन पहले कलकत्ता चली गई थी। रविवार को उसकी 13 वर्षीय बेटी फातिमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस ने अनुसार पूछताछ में पता चला है कि मां के जाने के गम में किशोरी ने जहर खा लिया, जबकि उन्हें सूचना हत्या की मिली थी। किशोरी की मौत का क्या कारण है। इसकी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। किशोरी की मौत की खबर परिजनों ने नहीं दी। यह भी संदेह के घेरे में है। इसलिए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।