फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में अमान उल्लाह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अमान उल्लाह करेंगे चीन में भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र एवं खिलाड़ी मोहम्मद अमानउल्लाह का रोलर हॉकी स्पर्धा के अंडर 20 आयु वर्ग में राष्ट्रीय टीम में चयन हो गया है। मोहम्म्द अमान उल्लाह चीन के नैनजींग शहर में 25 अगस्त से आरंभ होने वाली वर्ल्ड रोलर गेमस् प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में संपन्न हुई राष्ट्रीय रोलर हॉकी प्रतियोगिता में मोहम्मद अमान उल्लाह के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को प्रथम बार स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

यही नहीं अमान उल्लाह को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (गोल कीपर) का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। मोहम्मद अमान उल्लाह कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र हैं। कोच अली अकबर व विद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग के मार्गदर्शन में रोलर स्केटिंग हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल ने अमान उल्लाह की इस उपलब्धि पर हर्ष के साथ चीन में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या उश्ररा कपूर ने होनहार खिलाड़ी को शुभ आशीष प्रदान करते हुए उनके खेल जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें