फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गुंडा टैक्स की वसूली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुंडा टैक्स की वसूली बंद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नुमाइश मैदान के बालू बदरपुर ठेकेदार द्वारा जनपद में की जा रही गुंडा टैक्स की वसूली पिछले दो दिनों में बंद हो गई है। प्रशासन ने ठेके की संशोधित शर्तें जारी करते हुए ठेकेदार को नियमों में बांध दिया है। यह सब बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री से की गई शिकायत का परिणाम माना जा रहा है।
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में नुमाइश मैदान में बालू-बदरपुर ठेकेदार द्वारा मात्र मैदान का ठेका होने के बावजूद जनपद भर में बालू, बदरपुर के वाहनों से गुंडा टैक्स की वसूली की शिकायत की थी। ठेकेदार की दबंगई और वसूली से संबंधित शनिवार को हुई शिकायतों का हवाला देते हुए उन्होंने नुमाइश प्रशासन द्वारा ठेकेदार के ठेके के नवीनीकरण पर भी अंगुली उठाते हुए ठेका निरस्त किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

विधायक के इस रुख के बाद प्रशासन ने ठेके की संशोधित शर्तें जारी करते हुए ठेकेदार को मात्र नुमाइश मैदान में आने वाले बालू, बदरपुर के वाहनों की पर्ची काटने तथा वाहनों को मात्र मैदान में खड़ा कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी वाहन को अनलोड व लोड मैदान में नहीं कराया जाए।
विज्ञापन

मैदान के बाहर वसूली की शिकायत मिलने अथवा बिना किसी विशेष वजह के माल की लोडिंग अनलोडिंग कराने पर ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। विधायक ठा. दलवीर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा की गई कार्रवाई के बाद दो दिनों से जनपद में ठेकेदार और उसके आदमियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली बंद है। प्रशासन ने भी संशोधित शर्तें जारी की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें