फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हिंदुओें ने लिखा पत्र, पलायन नहीं करेंगे

Wed, 27 Jul 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
13 हिंदुओें ने लिखा पत्र, पलायन नहीं करेंगे - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
सपा विधायक जफर आलम, जिलाध्यक्ष अशोक यादव और महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने कहा है कि बाबरी मंडी प्रकरण में छेड़खानी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार कराए जा चुके हैं और चौथे की तलाश हो रही है। उसे भी पकड़वाया जाएगा। छेड़खानी, मारपीट और बेवजह मामूली सी बात को तूल देने वालाें को प्रशासन बख्शेगा नहीं। चाहे वह किसी भी धर्म, समुदाय जाति के लोग या किसी भी राजनीतिक दल के नेता ही क्यों न हो..? नगर विधायक जफर आलम के जेल रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई वार्ता में नेताओं ने दावा किया बाबरी मंडी और आसपास के इलाके में रह रहे 13 हिंदुओं ने उन्हें पत्र लिख कर कहा है कि वह पलायन नहीं करेंगे। सपा के व्यापारी नेता अरुण कुमार के माध्यम से ये पत्र दिया गया है। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा की टीम शहर का माहौल खराब कर सांप्रदायिक तनाव  फैलाना चाहती है।
भाजपा नेता गौकशी, घर वापसी, लव जेहाद, छेड़खानी और पलायन का मुद्दा बना कर पब्लिक का ध्यान बांटना चाहते हैं क्योंकि उनके पास विधानसभा चुनाव में विकास का कोई एजेंडा नहीं है। दो लोगों की लड़ाई को दो समुदायों की लड़ाई बनाया जा रहा है। जिससे शहर का माहौल खराब करने का प्रयास हो रहा है। लोगों के मन में दंगा भड़कने की दहशत बढ़ती जा रही है। ऐसी बातों में राजनीति करने से पहले वरिष्ठ नेता संजीदगी भी दिखाएं। इस मौके पर कृपाल सिंह यादव सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं 13 हिंदू जिन्हाेंने लिखा पत्र
बाबरी मंडी निवासी विवेक सक्सेना, राजवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह गौतम और सुरेश चंद्र ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर विधायक को दिया है। जिसमें पलायन नहीं करने की बात लिखी गई है। इस पत्र में आकांक्षा सक्सेना, सतीश चंद्र गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, उमेश कुमार, गोपाल सक्सेना, राजवीर सिंह, सतीश कुमार सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना ने भी हस्ताक्षर किए हैं लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि ये कहां रहते हैं..? इन सभी के फोन नंबर भी पत्र में लिखे हुए हैं।
6 दिन बाद भी नहीं पहुंचे सपा नेता
अलीगढ़। पत्रकार वार्ता में  सवाल उठा कि छह दिन गुजर गए हैं अब तक सपा का कोई नेता  मौके पर या पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं पहुंचा..? नगर विधायक ने जवाब दिया कि बाबरी मंडी के कुछ जिम्मेदार हिंदू दोस्तों की सलाह थी किअभी उनके जाने से बात बिगड़ सकती है इसलिए वह नहीं जा सके।  इसी तरह से खटिकान मोहल्ले में हुए बवाल में भी पीड़ित गौरव के परिजनों से मिलने के लिए वह   बाद में गए थे और वादे के मुताबिक परिजनों को आर्थिक    मदद सीएम अखिलेश यादव से दिलाई गई थी। इस प्रकरण में   भी नियमानुसार पीड़ितों को  राहत जरूर दिलाई जाएगी। वह दूसरे नेताओं की तरह केवल बयानबाजी की कोरी राजनीति नहीं करते।
अपनों के बचाव में सपा
अलीगढ़ (ब्यूरो)। सपा नगर विधायक जफर आलम और महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने बाबरी मंडी प्रकरण को सुलझाने के लिए छेड़खानी करने वाले शोहदों की गिरफ्तारी कराने में अहम भूमिका निभाई थी। नेताओं के कहने पर उनके परिजनों ने पुलिस में सरेंडर करा दिया था ताकि अमन कायम रह सके। केवल एक आरोपी फरार चल रहा है। मामला शांत हो रहा था कि अचानक अलीगढ़ लौटे कोल विधायक ने सोमवार को कह दिया कि अब अगर और निर्दोषों की गिरफ्तारी हुई तो जेल भर दी जाएगी। इस बयान से भावनाएं भड़कने की आशंका को देखते हुए सपा की टीम फौरन सफाई देने में जुट गई है।
बाबरी मंडी में चौथे आरोपी पर कुर्की की कार्रवाई शुरू
अलीगढ़। बाबरी मंडी छेड़खानी प्रकरण में चौथे आरोपी जुबेर उर्फ भूरा निवासी बाबरी मंडी बजरिया को पकड़ने के लिए सासनी गेट पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके तहत धारा 82 का नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया गया है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि इससे पहले पकड़े गये नदीम, शादाब और आमिर को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें