फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दीपावली से पहले सरकार की ओर से किसानों को तोहफा, पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी

Tue, 18 Oct 2022 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पीएम किसान सम्माननिधि योजना से किसानों को खाद-बीज लेने में काफी आसानी हुई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किसान सम्माननिधि की 12वीं किस्त जारी की है। दीपावली से पहले सरकार की ओर से किसानों को तोहफा दिया गया है। इससे जिले के हजारों किसान लाभान्वित हुए हैं। अलीगढ़ के छेरत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सांसद सतीश गौतम की अध्यक्षता में एलईडी के माध्यम से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मेलन का सजीव प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के तहत केंद्र सरकार तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये देती है। यह राशि प्रति किसान 2000 रुपये हर चार माह में एक बार प्राप्त होती है। सम्मान निधि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है। किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने 600 किसान समृद्धि केंद्रों, जन उर्वरक परियोजना, कृषि स्टार्टअप सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पीएम किसान सम्माननिधि योजना से किसानों को खाद-बीज लेने में काफी आसानी हुई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों के साथ जुड़ना उनकी किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

 

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सरकार की प्रतिबद्धता एवं विभागीय कार्यकुशलता के चलते किसानों में जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तरफ रुझान बढ़ा है। रासायनिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी है। नेनो यूरिया के इस्तेमाल में देश आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में हुए किसान सम्मेलन में अलीगढ़ से 100 से अधिक किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें